बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
05-Feb-2021 08:11 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. महिलाओं के साथ भी आये दिन अपराध हो रहे हैं. ताजा मामला भागलपुर जिले का है, जहां भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के बेटे ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है. आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने गई पीड़िता को भी थानेदार ने थाने से भगा दिया.
घटना भागलपुर के नवगछिया के गोपालपुर थाना इलाके की है, जहां एक गांव में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के बेटे ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता की ओर से जानकारी दी गई है कि जब वह दुकान में सामान लेने गई थी, इस दौरान वहां सुमित कुमार नाम के एक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया.
इस कुकर्म की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी सुमित भारतीय जनता पार्टी के नेता का बेटा बताया जा रहा है. पीड़िता की ओर से बताया गया है कि थाने में वह आवेदन देने गई थी हालांकि थानेदार ने आवेदन नहीं लिया और उसे भेज दिया. जिसके बाद पीड़िता ने नवगछिया महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई.
नवगछिया महिला थाना में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक पीड़िता 29 जनवरी को पचगछिया गांव के सुमित कुमार के किराना दुकान गई थी. शिवालय के पास उसका होलसेल का किराना दुकान है. दुकान में सामान लेने के दौरान सुमित ने उसका मुंह बंद कर दुकान के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया.
इस घटना के संबंध में गोपालपुर के थानेदार ने बताया कि उन्होंने कल यानी कि 4 फ़रवरी को ही पदभार संभाला है. घटना 29 जनवरी की है. इससे पहले जो थानाध्यक्ष थे, उनको हार्टअटैक आया है, जिसके कारण वह बीमार हैं और छुट्टी पर चले गए हैं. थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं करने को लेकर उनके पास कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. हालांकि उन्होंने कहा कि अगर पीड़िता थाने आई थी, तो तत्कालीन थानेदार को मामला दर्ज करना चाहिए था.