अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
01-Nov-2020 02:04 PM
BHAGALPUR: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एनडीए में कलह चरम पर है. स्थिति ऐसी हो गई है कि बीजेपी के खिलाफ जेडीयू के सांसद चुनाव प्रचार कर रहे हैं. वह भी कोई चुपके से नहीं बल्कि डंके की चोट पर बोल रहे हैं. सांसद की चाल से जेडीयू के कार्यकर्ता भी परेशान हैं. यहां तक की सांसद से गुहार लगाई कि आपके चुनाव प्रचार करने से हमलोगों के साथ-साथ पार्टी की भी फजीहत हो रही है. इसके बाद भी सांसद पर कोई असर नहीं हुआ.
भागलपुर से जेडीयू सांसद अजय मंडल ने कहा कि वह आगे भी बीजेपी उम्मीदवार ललन पासवान के खिलाफ खड़े निर्दलीय उम्मीदवार अमन कुमार के लिए चुनाव प्रचार करते रहेंगे. अमन कुमार यहां से पहले विधायक थे. लेकिन 2015 में बीजेपी ने इनको टिकट नहीं दिया था. 2020 में भी वह चुनाव मैदान में हैं. उनका साथ जेडीयू सांसद दे रहे हैं.
गुस्से में सुशील मोदी ने जेडीयू सांसद को चेताया
भागलपुर में जिन सीटों पर बीजेपी ने उम्मीदवार उतारा है वहां उसे जेडीयू सांसद का साथ नहीं मिल रहा. पार्टी का आरोप है कि जेडीयू के स्थानीय सांसद अजय मंडल बीजेपी का साथ नहीं दे रहे हैं. भागलपुर में जेडीयू और बीजेपी के बीच रिश्ते इतने बिगड़ चुके हैं कि चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को खुले मंच से स्थानीय सांसद अजय मंडल को चेतावनी देनी पड़ी. सुशील मोदी ने जेडीयू सांसद अजय मंडल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुझे मालूम है कि सांसद गठबंधन विरोधी काम कर रहे हैं मैंने उनसे परसों फोन पर कहा था कि आप बीजेपी और जेडीयू के कारण ही सांसद बने हैं लेकिन मुझे पता चला है कि आप मतदाताओं में भ्रम फैला रहे हैं. लोकसभा का चुनाव भी आएगा और उस वक्त आपको जवाब दे दिया जाएगा. दरअसल एनडीए के चुनावी अभियान से अजय मंडल ने अब तक दूरी बनाए रखी है डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में भी अजय मंडल शामिल नहीं हुए. सुशील मोदी की चेतावनी के बाद जेडीयू सांसद अजय मंडल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस टीम को जरूर कोई गलतफहमी हुई है. मैं गठबंधन विरोध में काम नहीं कर रहा हूं.