ब्रेकिंग न्यूज़

“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम

Home / news / भागलपुर में बेखौफ अपराधियों ने सरेबाजार ऑटो पर की बमबाजी, थर्रा उठा मारुचक...

भागलपुर में बेखौफ अपराधियों ने सरेबाजार ऑटो पर की बमबाजी, थर्रा उठा मारुचक मोहल्ला

02-Dec-2019 08:06 PM

By SUSHIL KUMAR

BHAGALPUR : भागलपुर में बेखौफ अपराधियों ने सरेबाजार बमबाजी की। अपराधियों ने बाजार से गुजर रहे ऑटो रिक्शा पर बम फेंक दिया।अचानक हुई इस बमबाजी में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही भागलपुर के सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज ,सिटी डीएसपी समेत कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है। अपराधियों के धर-पकड़ के लिए छापेमारी तेज कर दी गयी है।

घटना कर बाबत बताया जा रहा है कि मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मारुचक के पास दो स्कूटी सवार और ऑटो चालक में बीच सड़क पर आगे पीछे करने में कुछ कहासुनी हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ देर में ही स्कूटी सवार ने अपने साथी के साथ आकर अचानक ऑटो पर बमबाजी कर दिया।

वारदात में ऑटो चालक बंटी , छोटू कुमार, राहुल , विक्रम ठाकुर ,राहुल कुमार औऱ श्रवण कुमार घायल हुए हैं। सभी घायलों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना के बाद मौके पर कैंप कर रही है।