मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
29-May-2023 07:24 PM
By AJIT
BHAGALPUR: भागलपुर में जमीन विवाद में 75 साल की बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। घटना मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के बलवाटोला की है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। परिजनों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।
मृतका की पहचान 75 वर्षीय सुमित्रा देवी के रूप में हुई है। जिसकी हत्या जमीन विवाद में गला दबाकर कर दी गयी है। मृतका के परिजनों ने पुलिस पर विपक्षी पार्टी से मिलीभगत का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि मधुसुदनपुर पुलिस से पूर्व में भी शिकायत की गयी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
पुलिस सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन देती रही और इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने महिला की हत्या कर दी। परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। कहा कि इस मामले में ना तो पहले कोई कार्रवाई की गई और ना ही अब कोई एक्शन लिया जा रहा है। थाना में बैठे लोग उनकी बात तक नहीं सुनते हैं।
पहले से ही जमीन का विवाद चल रहा था इसे लेकर पहले भी मारपीट हुई थी। थाने को सूचना दिये जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी।और आज बुजुर्ग सुमित्रा देवी की गला दबाकर हत्या कर दी गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मधुसुदनपुर और ललमटिया थाना पुलिस ने आगे की कार्रवाई में जुटी है।
मृतका की भाभी मीना देवी ने राधे यादव, रेखा देवी और उनके दो बेटों पर हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।