बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
19-Jan-2020 09:24 AM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला भागलपुर जिले का है. जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी 16 लाख रुपये लूटने के बाद हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले. वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना इलाके की है. जहां जमसी-माछीपुर रोड पर अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधी एक पशु व्यवसायी को पिस्टल भिड़ाकर 16 लाख रुपये लूट लिए. गोपालपुर थाना इलाके के मुस्लिम टोला के रहने वाले पीड़ित पशु व्यवसायी मोहम्मद फरकु आलम ने बताया कि बाइक सवार अपराधी पिस्टल भिड़ाकर उससे 16 लाख रुपये लूट लिए. लूट के बाद अपराधी हाथ में पिस्टल लहराते हुए मौके से भाग निकले.
पीड़ित पशु व्यवसायी मोहम्मद फरकु आलम ने बताया कि उसने पुलिस में घटना की शिकायत की है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन लोदीपुर थाना की टीम, सिटी एसपी और डीएसपी मामले की छानबीन करने पहुंचे. पुलिस ने बताया कि पशु व्यवसायी नवगछिया स्थित बैंक से रुपये निकाल कर बोलेरो से बांका जिले के धोरैया जा रहा था. इस दौरान हथियारबंद अपराधियों ने उसे अपना निशाना बनाया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.