ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / news / भागलपुर के JLNMCH में परिजनों का हंगामा, ICU में की तोड़फोड़, डॉक्टर और...

भागलपुर के JLNMCH में परिजनों का हंगामा, ICU में की तोड़फोड़, डॉक्टर और गार्ड के साथ बदसलूकी भी की

29-May-2021 09:12 AM

BHAGALPUR : भागलपुर जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मायागंज स्थित JLNMCH में परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया है. परिजनों ने ICU वार्ड में खूब तोड़फोड़ भी की. बताया जा रहा है कि परिजनों ने इलाज में अस्पताल प्रबंधन द्वारा लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के आईसीयू वार्ड में तोड़फोड़ करते हुए एसी समेत कई मेडिकल उपकरण को तोड़ डाले. इस दौरान परिजनों और स्वास्थ्यकर्मी के बीच झड़प भी हुए. मामला गंभीर होते देख अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना बरारी थाना को दी. जिसके बाद पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचकर तोड़फोड़ करने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया है. 


तोड़फोड़ करने वाले युवक का नाम सचिन है. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि सबौर स्थित ज्योतिविहार कॉलोनी की प्रीति कुमारी उसकी बड़ी बहन है जो 15 मई से कोविड के आईसीयू में भर्ती है. उनका इलाज ढंग से नहीं हो रहा है. मायागंज अस्पताल में उनके इलाज में लगातार लापरवाहियां बरती जा रही हैं, जिस वजह से उनकी स्थिति गंभीर हो रही थी. इस बात की जानकारी उसके बहनोई बंटी मंडल ने सचिन को दी. जानकारी मिलते ही सचिन मायागंज अस्पताल पहुंच गया और आईसीयू में जाकर अपने बहन से मिलने की कोशिश करने लगा लेकिन आईसीयू के गेट पर बैठे गार्डों ने दोनों को आईसीयू के अंदर जाने से मना कर दिया. 


इसी बात को लेकर सचिन और बंटी का गार्डों के साथ मारपीट हो गई. इस क्रम में गार्डों ने दोनों को जमकर पिटाई कर दी. पिटाई के दौरान अन्य गार्डों ने सचिन को पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं, आईसीयू इंचार्ज डॉ. महेश कुमार ने बताया कि प्रीती कुमारी के परिजन ने जबरन आईसीयू में घुसकर एसी और खिड़की के कांच को न सिर्फ तोड़ा बल्कि जमकर हंगामा भी किया है. उन्होंने कहा कि दोनों लड़कों ने मेरे साथ भी बहुत बदतमीजी की. इसी हंगामे के बीच अस्पताल के सुरक्षा गार्ड वहां पहुँच गये और दोनों को पकड़ने की कोशिश किये लेकिन उनमे से एक दीवार फांद कर भाग गया जबकि दुसरे को गार्डों ने पकड़ लिया और बरारी पुलिस को सौंप दिया.