“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
04-Dec-2020 06:51 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है. आये दिन बदमाश बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर भागलपुर जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने मुखिया पति को मार गिराया है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात भागलपुर जिले के इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर की है. जहां अपराधियों ने डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि बदमाशों ने खड़िया के मुखिया पति पप्पू रमन को गोलियों से भून दिया है. उनके साथ एक अन्य व्यक्ति रत्न साह की भी हत्या कर दी गई है.
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि गोली लगने के कारण दोनों जख्मी हो गए थे, जिन्हें आनन-फानन में मायागंज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वारदात के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. इलाके में दहशत का माहौल है. भारी संख्या में पुलिसवाले घटनास्थल पर मौजूद हैं.