मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट
01-Oct-2024 01:20 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां जोरदार बम धमाके से हड़कंप मच गया है। इसकी चपेट में आने से मैदान में खेल रहे तीन बच्चे बुरी तरह से झुलस गए हैं। घटना हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंही मैदान में हुआ है।
दरअसल, शाहजंही मैदान इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक बम का जोरदार धमाका हुआ। तेज धमाके की आवाज लोगों ने दूर तक सुनी। बम विस्फोट की बात सामने आ रही है। इसकी चपेट में आने से मैदान में खेल रहे तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मो. इरसाद के दो बेटे मन्ना और गोलू बुरी तरह से झुलस गए हैं।
आनन-फानन में घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रुप से झुलसे दो बच्चों को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। धमाका बम का था या किसी दूसरी चीज का था, इसकी जांच चल रही है।