ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / भागलपुर एयरपोर्ट से उड़ेगा 36 सीटर प्लेन, कोलकाता समेत इन शहरों के लिए...

भागलपुर एयरपोर्ट से उड़ेगा 36 सीटर प्लेन, कोलकाता समेत इन शहरों के लिए मिलेगी सुविधा

24-Jul-2024 04:20 PM

By First Bihar

BHAGALPUR : देशभर में कई जगहों पर हवाई सेवा शुरू करने की कोशिश जारी है। ऐसे में अब सिविल विमानन निदेशालय मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग हवाई अड्डा, पटना के निदेशक निशीथ वर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर हवाई अड्डा में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी मांगी।  जिसे अब जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करा दिया गया है।


इसमें कहा गया है कि हवाई अड्डा में वीआइपी लोगों के लिए लाउंज बना हुआ है। इसका उदघाटन सात फरवरी 2018 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। लाउंज सुख-सुविधाओं से सुसज्जित है। इसके अलावा जो सबसे बड़ी जानकारी दी गई है। वह यह है कि भागलपुर में हवाई अड्डा बनाए जाने का काम शुरू कर दिया गया है।


भागलपुर से 35-36 सीटर कनेक्टिंग फ्लाइट उड़ाने की योजना पर काम हो रहा है। इस प्रक्रिया में चार से पांच माह का समय लगेगा। कनेक्टिंग फ्लाइट से कोलकाता और पटना जाना आसान हो जाएगा। 


डीएम को हवाई अड्डे के रनवे की मरम्मत, चहारदीवारी, दफ्तर, और लाउंज की दुरुस्तीकरण के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय ने एयरपोर्ट संचालन का लक्ष्य, जिले का नाम, जहां एयरपोर्ट उपलब्ध है, चहारदीवारी निर्माण की स्थिति, रनवे निर्माण की स्थिति, भवन की स्थिति व एयरपोर्ट संचालन की स्थिति के संबंध में जानकारी मांगी थी