ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / news / भागलपुर एडीजे को हाईकोर्ट का नोटिस, 5 आरोपियों को अग्रिम जमानत देने का...

भागलपुर एडीजे को हाईकोर्ट का नोटिस, 5 आरोपियों को अग्रिम जमानत देने का मामला

19-Nov-2021 10:08 AM

भागलपुर : अग्रिम जमानत के एक मामले में पटना हाईकोर्ट ने कड़ा रूख अपनाते हुए भागलपुर के एडीजे-11 को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. बता दें कि भागलपुर एक केस के पांच आरोपियों को सुनवाई के बगैर अग्रिम जमानत दिए जाने के मामले में भागलपुर के एडीजे-11 को पटना हाईकोर्ट ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. मिली जानकारी के मुताबिक जस्टिस संदीप कुमार ने अमित कुमार व अन्य की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया है. मामला बगैर केस डायरी का इंतजार किए और बगैर इंज्यूरी रिपोर्ट देखे ही पांच अभियुक्तों को अग्रिम जमानत देने का है.


हाईकोर्ट के समक्ष सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि सीता राम यादव, प्रियेश यादव, डब्बू यादव, पप्पू यादव, और चंदन कुमार को 27 अगस्त 2020 को हत्या के प्रयास समेत IPC की अन्य धाराओं में दर्ज मामले में अग्रिम जमानत दी गई है. कोर्ट ने भागलपुर के तत्कालीन डिस्ट्रीक्ट जज द्वारा पिछले छह महीने में नियमित जमानत व अग्रिम जमानत के मामले में पारित किए गए आदेशों की जांच करने का आदेश दिया है. साथ ही इस बात की एक रिपोर्ट भी देने को कहा है, जिसमें उन्हें यह लगे कि भिन्न मीमांसा के लिए तत्कालीन ADJ द्वारा आदेश पारित किया गया है.


हाईकोर्ट ने आगामी 23 नवंबर 2021 तक ADJ को आवश्यक रूप से शोकॉज दाखिल करने का आदेश दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने इस मामले में आगामी 24 नवंबर 2021 तक याचिकाकर्ताओं को गिरफ्तार नहीं करने का आदेश भी दिया है. हाईकोर्ट ने नाथनगर (मधुसूदनपुर) केस संख्या - 316/2019 से जुड़े मामले की केस डायरी की कॉपी भी मांगी है. वहीं अब इस मामले पर आगे की सुनवाई 24 नवंबर 2021 को किया जाएगा.