ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / भागलपुर मामले में जेडीयू विधायक का विवादित बयान, गोपाल मंडल बोलें .... अगर...

भागलपुर मामले में जेडीयू विधायक का विवादित बयान, गोपाल मंडल बोलें .... अगर मैं जाता तो एक भी नहीं बचता, गोली चलाने में नहीं हटते पीछे

16-Dec-2022 03:02 PM

PATNA  :  बिहार की राजनीति में हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले जेडीयू के विधायक विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर से बड़ी बात कह डाली है। उन्होंने कहा है कि, जो गोली चलाने से डरता हो वह विधायक कैसे हो सकता है। हम जरूरत पड़ने पर गोली चलाने से पीछे नहीं हटते हैं। हम लोगों को जमीन पर कब्ज़ा दिलाने का काम करते हैं। इसको लेकर हम लोगों से एग्रीमेंट लेते हैं। हम ऑनस्पॉट फैसला ताे करते हैं।  


दरअसल, जेडीयू विधायक के बेटे पर 12 दिसंबर काे जीरोमाइल में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास एक जमीन पर कब्जा करने काे लेकर एक युवक काे गाेली लगने और तीन लाेगाें के हाथ तोड़ने के मामला थाने में दर्ज हुआ है। इसी पर अपना पक्ष रखते हुए गोपाल मंडल खुद ने कहा कि वह प्लॉट पर नहीं गए थे। अगर वह वहां गए होते ताे एक भी व्यक्ति नहीं बच पाता। हम जमीन पर कब्जा दिलाने का काम करते हैं। हम ताे पुलिस काे कहकर जाते हैं कि वहां जाएंगे ताे गाेली चलाएंगे। इसलिए पहले ही मामला सलटा लीजिए। हमारे कार्यकर्ता या समर्थकों काे काेई परेशान करेगा ताे हम उसे नहीं छाेड़ेंगे। उसके साथ जरूर कूद पड़ेंगे।गोपाल मंडल से यह सारी बातें एक दैनिक अख़बार से पत्रकार के सवालों का जवाब देते हुए कहा है। 


उन्होंने कहा कि, इस मामले में मेरा बेटा बिल्कुल निर्दोष है।  अपने बेटे के ऊपर हुए मुकदमें को लेकर मैं सीएम नीतीश कुमार काे भी पत्र लिखकर सभी चीज़ों की जानकारी दूंगा। वहां एक मजदूर के जमीन पर बनी दीवार गिरा दी गई है। इसकी की शिकायत लेकर मजदूर मेरे पास आया था तो मैंने बेटे को कहा कि जाकर देख लो कौन सी दीवार गिरी है। काेई गाड़ी ने ताे ठोकर ताे नहीं मार दी। क्योंकि उधर ट्रक लगा हुआ था। लेकिन वहां काेई नहीं था। जिसने जमीन ली और बेची उसने ही मारपीट की। इसमें यह निर्दोष है। 


गौरतलब है कि, भागलपुर में जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे पर फायरिंग का आरोप लगा है। लोगों का आरोप है कि जमीन विवाद में ये गोली चलाई गई। इसमें 4 घायल हैं। सभी की हालत गंभीर है। घायलों ने बताया कि 10-15 दिनों से धमकियां मिल रही थी। गोपाल मंडल हमारी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। हमने विरोध किया तो बेटे ने गोली मार दी।