ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

भागलपुर ट्रिपल मर्डर केस: आरोपी बाप-बेटा अरेस्ट, बेटी-दामाद और नतनी की ले ली थी जान

12-Jan-2024 10:04 PM

By First Bihar

BHAGALPUR: भागलपुर में पिछले दिनों हुए ट्रिपल मर्डर केस के आरोपी बाप-बेटा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर छापामारी की और पूर्णिया के रुपौली थाना क्षेत्र से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।


दरअसल, नवगछिया के नवटोलिया गांव में बीते मंगलवार की शाम दोनों पिता-पुत्र ने मिलकर तीनों की उस वक्त हत्या कर दी थी जब वे घर से कहीं जा रहे थे। आरोपी पप्पू सिंह ने पहले अपनी बेटी चांदनी को रॉड से मार कर घायल कर दिया था और उसके बाद पत्नी को बचाने आए दामाद पर भी लोहे के रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने अपने बेटे धीरज को बुलाया और धीरज ने पिस्टल निकालकर तीनों को गोली मार दी थी।


दोनों ने गांव में ही लव मैरिज कर लिया था। जिसका विरोध कर रहे हैं बाप-बेटे ने आखिरकार बेटी-दामाद और नतनी को मौत की नींद सुला दी। मृतकों में 38 वर्षीय चंदन कुमार, उसकी 23 वर्षिय पत्नी चांदनी और डेढ़ साल की बेटी चंदू शामिल थे। तीनों को प्रमोद कुमार सिंह और उसके बेटे धीरज ने मिलकर मार डाला था। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया है कि दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जिस पिस्टल से गोली मारी गई थी उसे बरामद नहीं किया जा सका है।