धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
27-Sep-2022 04:57 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: शादी की नीयत से पंजाब से भगाई गयी लड़की को लोकेशन के आधार पर बरामद करने बगहा पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया और लड़की को छुड़ा लिया। जिसके बाद पंजाब पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ गया। पंजाब पुलिस के एएसआई रवींद्र दुबे घायल हो गये जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। पंजाब पुलिस ने 8 नामजद और बीस अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
मामला बगहा के बथुवरिया थाना क्षेत्र का है। पंजाब के वसी पठाना फतेहगढ़ थाने में 20 जुलाई को बगहा के एक लड़के पर अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। शादी की नीयत से एक युवक ने पंजाब की लड़की को भगाकर बिहार लाया था। मामले की जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन के आधार पर ASI पृथ्वी राज सिंह पंजाब से बथवरिया थाना क्षेत्र में पहुंचे थे। जहां भगाई गयी लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया लेकिन लड़की को ले जाने के दौरान ग्रामीणों ने पंजाब पुलिस पर हमला कर दिया और लड़की को छुड़ा लिया।
जिसके बाद 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के मां सरिता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि भूखल यादव का बेटे संदेश यादव पंजाब में मजदूरी करता था इसी दौरान उसे एक लड़की से प्यार हो गया। लड़की को शादी का झांसा देकर वह बिहार लेकर आ गया। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने उसके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। मामले की जांच में जुटी पुलिस को लड़की के मोबाइल का लोकेशन बिहार का पश्चिम चंपारण बताया फिर क्या था पंजाब पुलिस मौके पर पहुंच गयी जहां से लड़की को बरामद किया गया। लेकिन जब पुलिस लड़की को लेकर पंजाब के लिए निकली तो ग्रामीणों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।