ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / भाभी के साथ हुए जुल्म पर तेजस्वी यादव बोले-इस मामले को कोर्ट पर...

भाभी के साथ हुए जुल्म पर तेजस्वी यादव बोले-इस मामले को कोर्ट पर छोड़ दीजिये, कोर्ट ही फैसला करेगा

15-Dec-2019 07:23 PM

PATNA: अपनी भाभी के साथ घर में हुई मारपीट और हिंसा पर आखिरकार लालू परिवार के युवराज तेजस्वी यादव की चुप्पी टूटी. वाकये के बाद लालू-राबड़ी परिवार की भारी फजीहत के बाद तेजस्वी यादव ने अपने घर पर मीडियाकर्मियों को बुलाया और फिर कहा कि मामले को कोर्ट पर छोड़ दीजिये. 

क्या बोले तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि ये मामला दो व्यक्तियों का मामला है. ये दो परिवार का भी मामला नहीं है. मामला कोर्ट में चल रहा है . इसलिए इस मामले को कोर्ट में ही निपटने के लिए छोड़ दीजिये. तेजस्वी यादव इसके अलावा और कुछ नहीं बोले. मां राबड़ी देवी पर लगे गंभीर आरोपों पर चुप्पी साध लिया. अपने भाई और भाभी को दो व्यक्ति करार दिया और फिर चुप्पी साध ली.

भद्द पीटते देख तेजस्वी आये सामने

दरअसल इससे पहले उनकी भाभी ऐश्वर्या यादव ने लालू-राबड़ी परिवार की कलई खोल दी थी. ऐश्वर्या राय ने कहा कि तेजस्वी यादव दिखावा कर रहे हैं. यादव-यादव करने वाले तेजस्वी यादव अपने घर को नहीं देख रहे हैं.  ऐश्वर्या ने पूछा था कि क्या मैं यादव नहीं हूं. मेरे दादा दरोगा प्रसाद राय ने ही तो लालू यादव को आगे बढ़ाया था. उनकी ही पोती के साथ जब ये हो रहा है तो दूसरे के साथ क्या होगा. गौरतलब है कि  ऐश्वर्या ने आरोप लगाया है कि उन्हें मारपीट कर घर से बाहर निकाल  दिया गया. राबड़ी देवी ने उन्हें खुद बाल खींच खींच कर मारा और फिर धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया.  ऐश्वर्या ने बेहद गंभीर आरोप लगाये हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें खाना नहीं दिया जा रहा है. वे जब बीमार होती हैं तो उन्हें इलाज कराने नहीं दिया जाता है. चार दिन तक वे बेड पर पड़ी रही लेकिन डॉक्टर को घर में घुसने तक नहीं दिया गया.