शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
01-Apr-2021 08:56 PM
DESK : एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसे जानकार आपकी रूह कांप उठेगी. दरअसल एक भाभी ने गुस्से में अपने देवर को नपुंसक कह दिया. इतनी सी बात पर आगबबूला देवर ने आव देखा न ताव और उसने अपनी भाभी को मौत के घाट उतार दिया. इस खौफनाक घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर फरार हो गया लेकिन बाद में वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया.
वारदात उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद की है, जहां एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक देवर ने गुस्से में आकर अपनी ही भाभी पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पटाखा छोड़ने को लेकर देवर और भाभी में विवाद हुआ था. इसी दौरान भाभी ने गुस्से में देवर को नपुंसक कह दिया. भाभी की ये टिप्पणी सुनते ही देवर भी आगबबूला हो गया और उसने उसी वक्त उसकी हत्या कर दी.
जानकारी मिली है कि वाराणसी जनपद के रहीमपुर के मुर्शिद खां और तौसीक खां सगे भाई हैं. मुर्शिद खां के लड़के पटाखा छोड़ रहे थे. पटाखे से हो रही तेज आवाज के कारण तौसीक खां ने पटाखा छोड़ने से मना किया. इसी बात को लेकर मुर्शिद खां की पत्नी रोशन जहां (48) से तौसीक का विवाद हो गया. इस दौरान भाभी ने निसंतान देवर को भाभी ने नपुंसक कह डाला. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि तौसीक ने धारदार सरौते से रोशन जहां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी जान चली गई.
बहरहाल रोशन के पति मुर्शिद खां की तहरीर पर पुलिस ने तौसीफ खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. वहीं देर रात पुलिस ने तौसीफ को गिरफ्तार किया. उसके घर से हत्या में प्रयुक्त सरौता बरामद हुआ है. सदर सीओ डॉक्टर राजेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने बच्चों को पटाखे जलाने से मना किया था. इस बात को लेकर देवर-भाभी में इतनी कहनासुनी हो गई कि निसंतान देवर को भाभी ने नपुंसक कह दिया था.