ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / news / भाभी को देख तेजस्वी ने जोड़ लिया हाथ, इशारों ही इशारों में पूछ...

भाभी को देख तेजस्वी ने जोड़ लिया हाथ, इशारों ही इशारों में पूछ लिया हाल-चाल

02-Sep-2023 12:32 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की जयंती पर आज राजधानी पटना में राजकीय समारोह का आयोजन करवाया गया जहां दरोगा प्रसाद राय के परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। इसी दौरान लालू परिवार की बहू ऐश्वर्या राय भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। ऐसे में ऐसे में अपनी भाभी को देख तेजस्वी यादव खुद को रोक नहीं सके और हाथ जोड़कर इशारों ही इशारों में तेजस्वी ने अपने भाभी का हाल-चाल पूछ लिया।


दरअसल, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दरोगा प्रसाद राय की जयंती पर हर साल सरकार की तरफ से राजकीय समारोह का आयोजन करवाया जाता है और इसमें बिहार के सीएम और डिप्टी सीएम दोनों मौजूद थे। इसी कड़ी में उपमुख्यमंत्री होने के नाते तेजस्वी  यादव भी मौजूद थे और इसी दौरान दरोगा प्रसाद राय के बेटे चंद्रिका प्रसाद की पूरी फैमिली मौजूद थी। ऐसे में ऐश्वर्या राय भी  अपने दादा के पुण्यतिथि के कार्यक्रम में मौजूद और इसी दौरान जब तेजस्वी की नजर अपनी भाभी पर पड़ी तो उन्होंने हाथ जोड़कर अपने भाभी का अभिवादन किया। जिसके बाद ऐश्वर्या ने भी हाथ जोड़कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। जिसके बाद तेजस्वी आगे बढ़ते चले गए।


मालूम हो कि,  राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। राबड़ी देवी ने अपने बेटे तेजप्रताप के लिए काफी पढ़ी-लिखी और सुंदर बहू के रूप में ऐश्वर्या  को चुना था। राबड़ी ने तब कहा था कि उन्हें जैसी बहू चाहिए थी, वो मिल गई है। लालू यादव भी ऐश्वर्या के रूप में बहू को पाकर खुश थे। काफी धूमधाम से पटना में पिछले साल 12 मई को तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी शाही अंदाज में हुई थी, जिसमें देश भर के नेता और आम-खास लोग शामिल हुए थे। 


आपको बताते चलें कि, शादी के चंद महीने बाद ही अचानक तेज प्रताप एक नवंबर 2018 को पटना के फैमिली कोर्ट पहुंचे और ऐश्वर्या से तलाक लेने संबंधित आवेदन दिया। मुकदमे की सुनवाई जस्टिस आशुतोष कुमार की बेंच में फरवरी 2022 से चल रही है।