Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
12-Dec-2024 03:54 PM
By First Bihar
DESK : वहीं, तीसरे टेस्ट मैच में गाबा की पिच को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है। ऐसा कहा जा रहा है कि यहां की पिच तेज गेंदबाजों के अनुकूल हो सकती है और इसकी पूरी संभावना दिख रही है। पिच से तेज गेंदबाजों को पेस और बाउंस मिलेगा। यानी बल्लेबाजों की शामत आनी तय है। शुरुआती दिन तो यहां पर गेंदबाजों का ही बोलबाला रहेगा। जो भी टीम यहां टॉस जीतेगी, शायद वो पहले गेंदबाजी करेगी। वैसे भी दोनों ही टीमों में धुरंधर तेज गेंदबाजों की कमी नहीं है।
अब गाबा टेस्ट में जिस पिच पर भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच होना है, उसकी तस्वीरें सामने आई है। इसे देखकर तो ऐसा लगता है कि पिच तेज गेंदबाजों के ही मुफीद होगी. विकेट काफी हरा-भरा दिख रहा है और इस पर लगातार रोलिंग की जा रही है। ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट पहले ही से ग्रीन टॉप पर विकेट बनवाने के मूड में था, ताकि सीरीज में बढ़त ली जा सके। हालांकि ये फैसला बैकफायर भी कर सकता है क्योंकि भारतीय तेज गेंदबाजी यूनिट ऑस्ट्रेलिया से कमतर नहीं है।
गौरतलब हो कि 2020-21 के जब भारत ने इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ा था। तब ऑस्ट्रेलिया को इस मैदान पर भारत से हार के कारण बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से हाथ धोना पड़ा था। उस मैच से पहले मेजबान टीम 1988 से गाबा में अपराजित थी। पिछली गर्मियों में भी उसे इस मैदान पर वेस्टइंडीज के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था।