Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
12-May-2022 06:18 PM
PATNA: बेटे की लाश मांगने थाने पहुंची एक महिला को थानेदार ने थप्पड़ जड़ दिया और भद्दी-भद्दी गालियां भी दी। महिला ने यह आरोप पटना के बेऊर थानेदार अतुलेश कुमार पर लगाया है। थानेदार के इस व्यवहार से गुस्साएं लोग अनीसाबाद गोलंबर के पास धरना पर बैठ गये। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। सचिवालय एएसपी काम्या मिश्रा ने पूरे मामले की जानकारी ली और लोगों को समझा-बुझाकर यातायात को बहाल कराया। काम्या मिश्रा ने फोन पर ही बेऊर थानेदार की जमकर क्लास लगा दी। फिलहाल एएसपी आगे की कार्रवाई में जुट गयीं हैं।
मामला विक्की पासवान के किडनैपिंग और हत्या से जुड़ा है। जो बेऊर इलाके का करने वाला था और जिसकी लाश पुलिस को मोतिहारी में मिली थी। इस मामले में 13 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। विक्की की मां आशा देवी ने बताया कि वह अपनी बहू को लेकर बेऊर थाने गयी हुई थी और बेटे की लाश की मांग कर रही थी तभी गुस्साएं थानेदार अतुलेश कुमार ने सास-बहू को थप्पड़ मार दिया और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। जिसके बाद दोनों सास-बहू को थाने से भगाया गया।
थानेदार के इस रवैय्ये की जानकारी जब परिजनों और स्थानीय लोगों को मिली तब लोगों ने अनीसाबाद गोलंबर को जाम कर दिया और थानेदार पर कार्रवाई की मांग करने लगे। करीब एक घंटे तक अनीसाबाद मुख्य मार्ग पर गाड़ियों का परिचालन बाधित रहा। इसकी सूचना मिलते ही गर्दनीबाग पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद सचिवालय एएसपी काम्या मिश्रा ने पूरे मामले की जानकारी ली और लोगों को समझा-बुझाकर यातायात को बहाल कराया। काम्या मिश्रा ने फोन पर ही बेऊर थानेदार की जमकर क्लास लगा दी। फिलहाल एएसपी आगे की कार्रवाई में जुट गयीं हैं।