Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश
12-Jun-2022 09:59 AM
PATNA: बिहार के हाइ प्रोफाइल बेउर जेल से फोन कर पटना के चूड़ी मार्केट व्यवसायी सुनील कुमार से रंगदारी मांगने के बाद वसूली करने गए एक और आरोपित को कदमकुआं थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजेश गोलीकांड और शराब तस्करी मामले में पहले भी जेल जा चुका है। शुक्रवार दोपहर एसएसपी डा. मानवजीत सिंह ढिल्लों ने राजेश से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान राजेश ने शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। वहीं, रंगदारी वसूलने वाले आरोपित राहुल की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
उसकी पहचान मछुआटोली निवासी राजेश सहनी के रूप में की गई है। बेउर जेल में बंद हत्याकांड के आरोपित भवानी तिवारी ने फोन कर चूड़ी मार्केट स्थित केसर इंटरप्राइजेज के मालिक सुनील कुमार से 25 हजार रुपये महीना रंगदारी के रूप में मांगी। जब उन्होंने रंगदारी देने से इंकार किया तो बीते 6 जून को राजेश सहनी, दीपक उर्फ चमरू राय और राहुल रकम वसूली करने गए थे। तब भवानी ने दीपक को काल कर व्यवसायी को जान से मरने की धमकी दी थी। अगले दिन व्यवसायी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद बेउर जेल के अंदर भवानी के वार्ड में खोजबीन की गई, जिसके बाद वारदात में प्रयुक्त मोबाइल जब्त किया। साथ ही दीपक उर्फ चमरू राय को भी गिरफ्तार कर लिया है।
भवानी को रिमांड पर लेकर की जाएगी पूछताछ
वहीं, राजेश की गिरफ्तारी होने के बाद अब तीसरे आरोपित राहुल की खोजबीन की जा रही है। बताया जाता है की वह भवानी के गिरोह में हाल ही में शामिल हुआ है। राजेश और चमरू उसी की बाइक से रंगदारी वसूलने गए थे। एसएसपी ने बताया कि भवानी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस को मिली उसकी आडियो क्लिप में वह कह रहा है कि उसे ढाई लाख रुपये रंगदारी मिलती है। पुलिस इस बात की जानकारी जुटा रही है कि अब तब उसने कितने व्यवसायियों से रंगदारी मांग चूका है। और उसके गिरोह में कौन-कौन शामिल हैं। वहीं, उसके साथ जेल में बंद राहुल का नाम भी जांच के बाद प्राथमिकी में शामिल कर लिया गया है।