ब्रेकिंग न्यूज़

Home Guard Vacancy : बिहार में होमगार्ड की बंपर बहाली, 13,500 नए जवान होंगे बहाल; हर दिन मिलेंगे इतने रुपए Bihar Govt Job 2026 : सरकारी नौकरी का मौका, बिहार में 1000 से अधिक पदों पर बहाली का ऐलान;जल्द जारी होंगे फॉर्म PU Election 2025 : पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव स्थगन आदेश वापस, 28 फरवरी को ही होगी वोटिंग बिहार में बढ़ने लगी गर्मी: फरवरी के अंत में 32°C पार, जानें मौसम का पूरा अपडेट गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन

पुलिस ने 5 कुख्यातों को किया गिरफ्तार, बड़ी-बड़ी वारदातों को देते थे अंजाम

पुलिस ने 5 कुख्यातों को किया गिरफ्तार, बड़ी-बड़ी वारदातों को देते थे अंजाम

27-Dec-2020 08:55 PM

BETTIAH :  बिहार पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. बेतिया में जिला पुलिस ने बिहार, यूपी और नेपाल में लूटपाट करने वाले इंटरनेशनल गैंग के 5 सदस्यों को अरेस्ट किया है, जिन्होंने कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है. पुलिस इन अपराधियों से पूछताछ कर रही है.


पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों ने कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है, जिसका खुलासा हुआ है. पुलिस ने बताया कि ये अपराधी बेतिया के पांच लूट कांड, हत्या, बगहा पुलिस जिले के तीन लूटकांड, पूर्वी चंपारण के छतौनी में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस से 10 लाख की लूट, शिवम कुमार वर्मा की हत्या और सुगौली के लूट कांड को अंजाम दे चुके हैं.


बेतिया के एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में यूपी के महाराजगंज के कोठीबाग थाने के जयसवाल नगर निवासी सैय्यद्दीन मियां उर्फ शंकर सिंह उर्फ राहुल (40), गोपालगंज के फुलवरिया थाने के सवनहीपट्टी निवासी एजाज अहमद उर्फ रेयाजुद्दीन (55), बगहा के पटखौली निवासी रंजन सिंह (42), बेतिया के चनपटिया थाने के बगही बनकटवा निवासी शेख नेजामुद्दीन (45) और साठी के सिरिसिया बेलवा निवासी अली हसन उर्फ मुखिया (42) शामिल हैं. इनके पास से लूट के 73,500 रुपये, दो किलो चरस, नाइन एमएम की पिस्तौल, एक देसी कट्टा, आठ मोबाइल और बाइक बरामद हुए हैं.


एसपी ने बताया कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी से लूट की घटना पर लगाम लगेगी. ये लोग साइलेंट लुटेरे की तर्ज पर काम करते थे. मोबाइल से भी बहुत ज्यादा लोगों से संपर्क में नहीं थे. तीन-तीन महीने में मात्र दो या तीन बार ही कहीं बात करते थे.