ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / बेतिया : ओवरलोडेड ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, दोनों की...

बेतिया : ओवरलोडेड ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

15-Feb-2022 08:38 PM

BETTIAH : खबर बेतिया से आ रही है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना लौरिया- बेतिया मुख्य मार्ग पर बसवरिया चौक के पास की है। यहां मंगलवार की सुबह ओवरलोड बालू भरे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक पानी भरे गड्ढे में पलट गया।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान नंदनगढ़ के पास पड़रौन के विद्युत विभाग के सेवानिवृत कर्मी सुधीर कुमार श्रीवास्तव के पुत्र अर्जुन श्रीवास्तव और उनके पड़ोसी वकील साह उर्फ रामेश्वर साह के रुप में की गई है।


बताया जा रहा है कि अर्जुन श्रीवास्तव अपने पड़ोसी वकील साह उर्फ रामेश्वर साह को बाइक पर बैठाकर इलाज कराने के लिए बेतिया लेकर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ओवरलोड ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। भागने के दौरान थोड़ी दूर जाकर ट्रक पानी से भरे गड्ढ़े में पलट गया। जिससे दोनों बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही लौरिया पुलिस के साथ जिले के वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शवों को निकालने के लिए मौके पर जेसीबी को बुलाया और भारी मशक्कत के बाद दोनों शव को बालू से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है, परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है।