सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
27-Dec-2024 07:39 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बाइक सवार को चाटा मारा और गालीगलौज किया। बड़े भाई को पीटता देख छोड़े भाई को रहा नहीं गया वो पुलिस से भिड़ गया। इस दौरान पुलिस के साथ हाथापाई हो गयी। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब वह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बताया जाता है कि शिकारपुर थाने के सामने वाहन जांच की जा रही थी। तभी बिना हेलमेट पहने बाइक से दो सगे भाई गुजर रहे थे। वाहन जांच करने के लिए पुलिस ने जब उन्हें रोका तब बाइक रोकते ही दोनों युवक उग्र हो गए। जब पुलिस ने एक भाई को गाली देते हुए चाटा मारा तब दूसरा भाई पुलिस से हाथापाई करने लगा। बताया जा रहा है कि शिकारपुर थाना के समीप वाहन जांच चलाया जा रहा था। इसी दौरान बिना हेलमेट लगाए दो युवक बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया।
इसी दौरान बाइक रोकते ही दोनों युवक उग्र हो गए और पुलिस से उलझ गए। बात इतनी बढ़ी कि हाथापाई तक पहुंच गई। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों युवक सगे भाई बताए जाते हैं। उनकी पहचान नगर के प्रकाश नगर निवासी अफरोज आलम और तंजुम आलम के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट
दो युवक ने पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़,बेतिया में गाली देने से मना करने पर हुई हाथापाई,ऑन ड्यूटी पुलिस अधिकारी से दुर्व्यवहार करने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।#Bihar #BiharNews @bihar_police @Bettiah_Police pic.twitter.com/TpZqwAhMHg
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) December 27, 2024