ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश

BETTIAH NEWS: ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, 2 की दर्दनाक मौत, 5 की हालत गंभीर

04-Oct-2024 05:11 PM

By First Bihar

BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया से बड़ी खबर आ रही है जहां सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वही 5 लोग घायल हो गये हैं। जिसमें एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। 


घटना मोतिहारी-बेतिया एनएच-28 स्थित मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मछली लोक की है। जहां ट्रक ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। ई-रिक्शा पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ई-रिक्शा पर सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। आनन-फानन में घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया है। 


मृतकों की पहचान रूपडीह निवासी कनाही महतो, मनसा टोला निवासी अरमान ड्राइवर के रूप में हुई है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा वही घायलों का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट