मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
16-Oct-2024 07:26 PM
By First Bihar
BETTIAH: बिजली के पोल में बांधकर युवक की पिटाई किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना मझौलिया थानाक्षेत्र के सरिसवा बाजार की है जहां कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक के दोनों हाथ को बिजली पोल में बांध दिया और जमकर पिटाई कर दी। वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता।
लोगों का कहना है कि युवक को बाइक चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया था। वायरल वीडियो में युवक अपनी पहचान बता रहा है। वो गोपालपुर थाना क्षेत्र के सरगटीया निवासी लालबाबू राम का पुत्र सुमन कुमार है। पिटाई की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने युवक को लोगों के चंगुल से मुक्त कराया और उसे मझौलिया थाने में लेकर पहुंची।
वीडियो में युवक का हाथ पोल में बंधा हुआ नजर आ रहा है और पुलिस वाले हाथ खोलते दिख रहे हैं। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि 112 की टीम युवक को थाना लेकर आई है। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट