ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

बेतिया में जमीनी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 महिलाओं को मारी गोली

24-Dec-2022 02:50 PM

BETTIAH : बेतिया से गोलीबारी का एक मामला सामने आया है। यहां सीलिंग की परती जमीन को लेकर ताबड़तोड़ गोलियां चली है। इस घटना में पर्चाधारी पांच महिलाओं को भी गोली मार दी गई है जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के जीएमसीएच अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 



मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ जमीन का मामला लंबे समय से कोर्ट में चल रहा था। 1985 में उक्त जमीन का पर्चा मिला था। आरोपी जबरदस्ती जमीन जोत रहे थे। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने पांच महिलाओं को गोली मार दी। गोलियों की तड़तडाहट से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। 



घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नकटी पटेरवा गांव की है। गोली लगते ही सभी महिलाएं घायल होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए  जीएमसीएच अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।