धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
16-May-2024 09:09 PM
By First Bihar
BETTIAH: इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से है जहां सिरिसिया थाना क्षेत्र के मुसहरी टोला वार्ड 01 में विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज दिया हैं। मृतका मुसहरी टोला निवासी बबलू यादव की 23 वर्षीया पत्नी नीलू कुमारी है।
थानाध्यक्ष मदन कुमार मांझी ने बताया कि महिला का शव घर के बिछावन पर मिला है। घटना के बाद ससुरालवाले फरार हो गये हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। मृतका के बड़े भाई लौरिया थाना क्षेत्र के पराउ टोला वार्ड 08 निवासी प्रदीप यादव ने बताया कि नीलू की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। उसके दो बच्चे विवेक कुमार (06) तथा अभिषेक कुमार (04) है।
मृतका का पति बबलू यादव पटना में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। उन्होंने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 08 बजे छोटे भाई लड्डू पर फोन आया कि ससुराल वालों ने नीलू की हत्या कर दी है। घटना की सूचना पर उसके घर के सभी लोग नीलू के ससुराल पहुंचे। जहां देखा कि घर के एक रूम में बेड पर नीलू का शव पड़ा हुआ है। उसके गर्दन पर रस्सी का निशान है। वहीं मृतका के पिता बिगन यादव ने बताया कि नीलू बुधवार की रात करीब 09 बजे फोन की थी। उसने फोन पर भैसूर हीरालाल यादव, दीनानाथ यादव सहित पट्टीदार के अन्य सदस्य पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया था।