ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar News: बेतिया में पैक्स चुनाव में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने कंप्यूटर...

Bihar News: बेतिया में पैक्स चुनाव में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने कंप्यूटर ऑपरेटर को पकड़ा

26-Nov-2024 05:56 PM

By First Bihar

BETTIAH: बेतिया के नरकटियागंज प्रखंड में मंगलवार को पैक्स चुनाव के दौरान एक कंप्यूटर ऑपरेटर को आधार कार्ड पर पता बदलकर वोट डालने के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि यह ऑपरेटर एक पैक्स प्रत्याशी के इशारे पर यह काम कर रहा था।


पैक्स चुनाव के दौरान मतदान कराने के लिए आधार कार्ड पर एड्रेस बदलते कंप्यूटर ऑपरेटर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने कम्प्यूटर ऑपरेटर को बीच रास्ते से ही उसे छोड़ दिया। ग्रामीणों ने कम्प्यूटर ऑपरेटर पर पैक्स चुनाव के दौरान पता बदलकर वोट गिराने का आरोप लगाया है। कम्प्यूटर ऑपरेटर को छोड़े जाने से गुस्साएं लोगों ने जमकर बवाल काटा। पुलिस की गाड़ी को आधे घंटे तक रोके रखा और हंगामा मचाया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने कंप्यूटर ऑपरेटर को उसके कंप्यूटर के साथ हिरासत में ले लिया। लेकिन थोड़ी देर बाद ही पुलिस ने उसे छोड़ दिया, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने पुलिस की गाड़ी को रोककर लगभग आधे घंटे तक हंगामा किया। 


ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस और एक पैक्स प्रत्याशी मिलकर चुनाव में धांधली कर रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। घटना की सूचना पर पहुंचे बीडीओ सतीश कुमार और थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और आश्वासन दिया कि इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटर के कंप्यूटर को जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट