ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बेतिया में नाबालिग लड़की से रेप, एक दरिंदे ने 2 दोस्तों के साथ...

बेतिया में नाबालिग लड़की से रेप, एक दरिंदे ने 2 दोस्तों के साथ मिलकर की हैवानियत

24-Jan-2020 07:16 PM

By Amit Srivastav

BETTIAH : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. एक बार फिर से एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. एक बदमाश युवक ने शौच करने गई एक लड़की के साथ खेत में बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया. इस घटना में आरोपी के  दोस्तों ने भी साथ दिया. 


वारदात पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना इलाके की है. जहां एक शख्स ने खेत में शौच करने की एक लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी के दो दोस्तों ने भी उसका साथ दिया. पीड़ित लड़की ने बताया कि वह शौच के लिए जा रही थी. इस दौरान नौसाद, विवेक यादव और त्रिलोकी यादव उसे जबरदस्ती गन्ने के खेत में लेकर चले गए. नौसाद के दोनों दोस्त बाहर खड़े थे और उस दौरान नौसाद ने उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया. 


पीड़िता ने बताया कि शोर मचाने के बाद गांव के लोग वहां पहुंचे. लोगों को आते देख विवेक और त्रिलोकी वहां से भाग निकले. जबकि लोगों ने नौसाद को पकड़ लिया. रात में नौसाद के गांववाले ने उसे छुड़ाकर लेकर चले गए. मझौलिया थाना के एसआई सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.