ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बेतिया में एक शख्स को मारी गोली, दो गुटों में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

बेतिया में एक शख्स को मारी गोली, दो गुटों में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

06-Feb-2020 01:53 PM

By Amit

BETTIAH : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बौना साबित हो रही है. इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेतिया से जहां दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है. इस घटना में एक युवक को गोली लगने की सूचना मिल रही है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात बेतिया के योगापट्टी थाना इलाके की है. जहां पीपरपाती गांव में दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद के दौरान एक युवक को गोली लग गई. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए योगापट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक युवक की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेतिया रेफर कर दिया. 


वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. घटना की सूचना मिलने के बाद फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस इलाके में कैंप कर रही है. उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.