ब्रेकिंग न्यूज़

Home Guard Vacancy : बिहार में होमगार्ड की बंपर बहाली, 13,500 नए जवान होंगे बहाल; हर दिन मिलेंगे इतने रुपए Bihar Govt Job 2026 : सरकारी नौकरी का मौका, बिहार में 1000 से अधिक पदों पर बहाली का ऐलान;जल्द जारी होंगे फॉर्म PU Election 2025 : पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव स्थगन आदेश वापस, 28 फरवरी को ही होगी वोटिंग बिहार में बढ़ने लगी गर्मी: फरवरी के अंत में 32°C पार, जानें मौसम का पूरा अपडेट गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन

दहेज के लिए बहू की हत्या, ससुराल वालों ने पहले बेरहमी से पीटा, फिर जहर देकर मार डाला

दहेज के लिए बहू की हत्या, ससुराल वालों ने पहले बेरहमी से पीटा, फिर जहर देकर मार डाला

26-Dec-2020 06:11 PM

BETTIAH :  पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में ससुराल वालों ने दहेज के लिए बहू की हत्या कर दी. 5 लाख रुपये के लिए विवाहिता को उन्होंने पहले बेरहमी से पीटा और फिर उसे जहर देकर मार डाला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.


घटना बेतिया के नवलपुर थाना इलाके की है, जहां  खैरटिया गांव में ससुराल वालों ने नवविवाहिता गुलशन खातून (21)  को जान से मार डाला. इस घटना के संबंध में शनिचरी ओपी क्षेत्र के बकुचिया गांव के रहने वाले शेख अनवारूल ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गुलशन की शादी 2 वर्ष पहले साल 2018 में खैरटिया के रहने वाले शेख मेराज से हुई थी.


मृतक महिला के पिता ने आगे बताया कि शादी के समय उपहार में 1.70 लाख नकद, बाइक, सोने की चेन, भैंस आदि दिया गया था. इसके बावजूद भी ससुराल घर बनाने के नाम पर 5 लाख रुपये मांग रहे थे. असमर्थता जताने पर लड़की की पिटाई की जाती थी. बेटी ने ग्रामीण से फोन करवा इसकी सूचना सुबह में दी थी.   इसी बीच आधी रात को मुखिया ने सूचना दी कि उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई . 


एसडीपीओ मुकुल परिमल पाण्डेय ने बताया कि नवलपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है. हत्या के आरोपी घर छोड़ कर फरार हैं. हत्या के आरोपी घर छोड़ कर फरार हैं। परिजनों की शिकायत पर एफाईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है. पिता ने बेटी के ससुर शेख अमजद, पति शेख मेराज, भैंसुर शेख इमरोज, देवर शेख शहजाद, दीया दिन चांद तारा, सास आदि पर दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है.