बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
02-Dec-2020 10:24 PM
BETTIAH : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. सीनियर अफसरों के निर्देश के बावजूद भी सूबे के विभिन्न जिलों में क्राइम का ग्राफ बढ़ते ही जा रहा है. ताजा मामला पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया का है. जहां अपराधियों ने एक बिजनेसमैन का मर्डर कर दिया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया का है. जहां मनुआपुल के जोकहां रेलवे ढाला के पास अपराधियों ने एक व्यवसायी का मर्डर कर दिया. मृतक व्यवसायी की पहचान सफी आलम के रूप में की गई है, जो गोपालगंज जिले के कटेया थाने इलाके के सैदपुरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.
इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि दो की संख्या में आये अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. व्यवसायी का मर्डर करने के बाद दोनों अपराधी फ़िल्मी स्टाइल में हवाई फायरिंग करते हुए घटनास्थल से फरार हो गए. बेतिया के पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान उसके पास से बरामद मोबाइल से की गयी है. फोन करने पर उसकी पत्नी ने बताया कि सफी आलम अपने कुछ दोस्तों के साथ जाने की बात कह घर से निकले थे.
हत्या की जानकारी मिलने पर उनके परिजन बेतिया के लिए निकल चुके हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. वे स्वयं घटनास्थल पर छानबीन कर रहे हैं.