Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश
26-Aug-2021 12:09 PM
BETTIAH : पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. 9वीं क्लास की एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म हुआ है. पीड़िता ने 6 लोगों पर नामजद आरोप लगाते हुए थाने में FIR दर्ज करवाई है. दुष्कर्म अक्टूबर 2020 में हुआ था लेकिन परिजनों को इसकी जानकारी अभी मिली. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने चाकू से उसके सीने पर अपना नाम लिख कर फोटो और वीडियो बना लिया था. इसके बाद इसे वो बार-बार वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से रेप करता था.
घटना बेतिया के रामनगर की है. मामले का खुलासा तब हुआ जब बार-बार धमकी से परेशान पीड़िता ने सारी घटना की जानकारी अपनी मां को दी. थाने में पीड़िता की मां ने बताया कि पीड़िता की सहेली ही उसे आरोपी के पास लेकर गई थी. इस बीच पीड़िता ने अपने घर से 50 हजार रुपए नकद और जेवरात की चोरी कर आरोपी को दिया भी था. घटना की पूरी जानकारी होने के बाद आरोपी के घर पीड़िता के मां-पिता पहुंचे तो लोगों ने जमकर उनकी पिटाई कर दी.
पीड़ित नाबालिग छात्रा की मां ने रामनगर थाना में आवेदन देकर शुभम गुप्ता उर्फ सन्नी, आर्या सिंह उर्फ आर्या कुमारी, संदीप दुबे, विवेक सिंह, मीना देवी और मीठी कुमारी FIR दर्ज कराया है. इसमें मुख्य आरोपी शुभम गुप्ता है. मामले में रामनगर के एसडीपीओ अर्जुन लाल ने कहा कि मामला को एक साल होने को है. जांच की जा रही है. दोषियों पर पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी.