ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश

बेतिया में 25 लाख की चोरी, गोदाम में लगे सीसीटीवी और एलईडी भी ले भागे चोर

09-Jan-2021 09:07 PM

By Alok

BETTIAH :  जिले में चोरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. चोर एक गोदाम का ताला तोड़कर 25 लाख रुपये का सामान लेकर भाग निकले. इस दौरान चोरों ने सीसीटीवी कैमरा और गोदाम में लगी हुई एलईडी को भी नहीं छोड़ा. चोर उसे भी लेकर भाग निकले. मामला सामने आने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है.


घटना पश्चिम चंपारण जिले के बगहा इलाके की है, जहां मझौलिया थाना क्षेत्र में अहवर कुड़िया पंचायत के वार्ड नम्बर 13 स्थित एक गोदाम में 25 लाख रुपये के सामान की चोरी हुई.


गोदाम के प्रोप्राइटर रुचि गुप्ता ने इस बाबत मझौलिया थाना को आवेदन दिया है. आवेदन मिलते ही मझौलिया थाना की पुलिस ने गश्ती दल घटना स्थल का निरीक्षण किया. गोदाम के प्रोप्राइटर के पति सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि गोदाम से हल्दी, चावल, बजड़ा, गेंहू, मक्का,  धान और चोकर आदि की चोरी कर ली गई है.


उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे का रिकार्डर और एलईडी टीवी भी चोर लेकर भाग निकले. इस संबंध में थानाध्यक्ष राणा रण विजय कुमार ने बताया कि आवेदन मिल चुका है. आवेदन के आलोक में पुलिस जांच में जुट गई है.