ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar News: बेतिया के नरकटियागंज में बिजली चोरी की जांच में जेई से...

Bihar News: बेतिया के नरकटियागंज में बिजली चोरी की जांच में जेई से दुर्व्यवहार, दो गिरफ्तार

21-Nov-2024 07:12 PM

By First Bihar

BETTIAH: बेतिया के नरकटियागंज में बिजली चोरी की जांच करने गए एक जूनियर इंजीनियर (जेई) के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।


क्या हैं पूरा मामला जानिए?


घटना 20 नवंबर को हुई जब जेई गौतम कुमार वार्ड नंबर दो में बिजली चोरी की जांच करने गए थे। अधिकारियों के निर्देश पर सरफराज आलम के घर छापेमारी की गई थी, जिस पर विभाग का लगभग 1.8 लाख रुपये का बकाया था। छापेमारी के दौरान सरफराज आलम को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इस दौरान सरफराज आलम, एमाम हसन और दिलशाद आलम खान सहित अन्य लोगों ने जेई के साथ दुर्व्यवहार किया और हाथापाई की।


थाने में शिकायत के बाद 2 गिरफ्तार


जेई ने इस घटना की शिकायत शिकारपुर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एमाम हसन और दिलशाद आलम खान को गिरफ्तार कर लिया। शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि जेई के साथ दुर्व्यवहार और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार लोगों को जेल भेज दिया गया है। साथ ही, सरफराज आलम पर बिजली चोरी के लिए लाखों रुपये का विभागीय जुर्माना भी लगाया गया है।


बिजली चोरी का आरोप


थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि हरदिया के मुकुल मिश्रा, मीना देवी, सावित्री देवी, अवध किशोर पांडेय, पांडेय टोला के मनोज झा और पिपरा दिउलिया के दिलशाद आलम पर भी बिजली चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट