ब्रेकिंग न्यूज़

छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम

Home / news / BETTIAH CRIME: नये साल के जश्न की तैयारी में थे धंधेबाज, गांजा और...

BETTIAH CRIME: नये साल के जश्न की तैयारी में थे धंधेबाज, गांजा और शराब के साथ पुलिस ने दबोचा

27-Dec-2024 06:32 PM

By First Bihar

BETTIAH: नये सााल के जश्न में खपाने के लिए बाहर से विदेशी शराब और मादक पदार्थ दूसरे प्रदेशों से बिहार में मंगवाया जा रहा है। इस बात की सूचना पर बेतिया पुलिस ने 6 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। वही 90 लीटर विदेशी शराब के साथ पांच तस्करों को दबोचा है। बेतिया एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी है। 


नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि वाहन जांच के दौरान भंगहा थाना पुलिस ने 6 किलो गांजा सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन के निर्देश पर बेतिया में नववर्ष के आगमन को देखते हुए लगातार छापेमारी की जा रही है। अवैध शराब और मादक पदार्थ की बरामदगी के लिए सघन वाहन जांच भी चलाया जा रहा है। 


भंगहा थाना पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में ग्राम जसौली शीतला माई मंदिर के समीप पल्सर बाइक सवार दो तस्करों को दबोचा जिनके पास से 6.339 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों तस्करों की पहचान पन्नालाल साह पिता स्वर्गीय राजदेव साह ग्राम झुमका थाना इनरवा एवं भिखार मांझी पिता लक्ष्मण मांझी ग्राम पिपरा थाना भंगहा के रूप में हुई है।


वही बेतिया पुलिस ने दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब के धंधेबाजों के मंसूबे पर पानी फेरते हुए उन्हें जेल के सलाखों में भेज दिया है। पुलिस ने 4 बाइक सहित 5 शराब कारोबारी के पास से 90 लीटर विदेशी शराब बरामद कर शराब धंधेबाजों को भेज दिया है। मामला श्रीनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पांचों शराब कारोबारी अपने बाइक से गंडक नदी के उस पार यूपी से शराब लेकर बेतिया के श्रीनगर थाना क्षेत्र में आने की फिराक में थें। सभी शराब कारोबारी नव वर्ष की तैयारी में शराब लेकर यूपी से बिहार आ रहे थे। तभी श्रीनगर थाना की पुलिस ने सभी के मंसूबे पर पानी फेर दिया। 


इस संबंध में सदर एसडीपीओ 2 रजनीशकांत प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बेतिया डॉ शौर्य सुमन के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों द्वारा शराब को लेकर निरंतर छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में श्रीनगर थाना द्वारा नव वर्ष को लेकर क्षेत्र में शराब को लेकर पिछले एक सप्ताह से गंडक नदी के उस पार श्रीनगर,बैजुआ, चैंनपटी घाट, मसान ढाब, राजघाट गोबराही, मंगलपुर एवं ठकराहा बॉर्डर पर लगातार उतर प्रदेश से शराब लाने शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में गुरुवार की शाम श्रीनगर थाना द्वारा 5 शराब कारोबारी को 4 मोटरसाइकिल के साथ कुल 90.735 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इस मामले में श्रीनगर थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर शराब जब्त करते हुए शराब धंधेबाजों को जेल भेजा गया है। सदर एसडीपीओ 2 रजनीशकांत प्रियदर्शी ने बताया कि बेतिया पुलिस का अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर अभियान जारी रहेगा।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट