मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
27-Oct-2024 04:45 PM
By First Bihar
BETTIAH: चोरी के दर्जनों मोबाइल के साथ 3 नेपाली नागरिक को पुलिस ने सघन जांच अभियान के दौरान पकड़ा है। दो बाइक भी जब्त किया गया है। इनके पास से विभिन्न कंपनियों के 39 मोबाइल बरामद किया गया है।
बेतिया पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ और अवैध शराब की बरामदगी को लेकर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कंगली थाने की पुलिस ने पोखरिया से दो बाइक सवार तीन नेपाली नागरिक को पकड़ा जिसके पास से 39 चोरी का मोबाइल बरामद किया गया।
नरकटियागंज सदर एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि कंगली थाना क्षेत्र स्थित पोखरिया गांव में तीन व्यक्तियों के पास से 39 चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार नेपाली नागरिक की पहचान तुलसी महतो, आरुष यादव एवं राजेश साह के रूप में हुई है। पुलिस ने उक्त तीनों व्यक्तियों के पास से दो मोटरसाइकिल सहित 39 पीस चोरी की मोबाइल बरामद की है।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट