ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bettiah Crime News: दूसरी लड़की के चक्कर में बीवी को जान से मारने...

Bettiah Crime News: दूसरी लड़की के चक्कर में बीवी को जान से मारने की कोशिश, पेट्रोल छिड़ककर जलाया, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही पीड़िता

15-Dec-2024 02:53 PM

By First Bihar

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है जहां दूसरी लड़की के चक्कर में पति ने पेट्रोल छिड़ककर पत्नी को जला दिया। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गयी। आनन-फानन में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल महिला की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बसड़ा गांव निवासी मोहम्मद रफी की पत्नी शबाना खातून के रूप में हुई है। 


बताया जाता है कि मोहम्मद रफी पत्नी के रहते दूसरी लड़की को चाहता था। उसी के चक्कर में उसने अपनी पत्नी शबाना खातून पर पेट्रोल छिड़ककर जान से मारने की कोशिश की। मो. रफी की पत्नी शबाना खातून 8 माह की गर्भवती है। पति द्वारा पेट्रोल छिड़कर आग लगाने से वो बुरी तरह घायल हो गयी। घायल शबाना खातून का मायके बैरिया थाना क्षेत्र के हॉट सरैया वार्ड नंबर 4 में है। जब इस बात की जानकारी मायके वालों को हुई तब आनन फानन में बेटी को जीएमसीएच में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 


घायल महिला के पिता मोहम्मद हारुन ने बताया कि उनका दामाद मोहम्मद रफी किसी दूसरी लड़की के चक्कर में हमेशा रहता है। जब उनकी बेटी इस बात का विरोध करती थी तो वो उसे अक्सर मारता पीटता था। बीवी को जलाकर मारने की धमकी दिया करता था। शनिवार की देर रात मो. रफी किसी लड़की से बात कर रहा था। लड़की से बात करने पर पत्नी शबाना खातून ने इसका विरोध किया तब पति ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क कर जलाकर मारने की कोशिश की। जिसके बाद घायल शबाना को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


वही उसके पति को पीड़िता के मायके वालों पकड़ा और हाथ पैर बांधकर उसे बेतिया जीएमसीएच ले गये। जहां उसकी बीवी का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। वही जीएमसीएच के चिकित्सकों ने शबाना खातून की स्थिति को नाजुक बताया। फिलहाल घायल महिला का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है वो जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट