मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
25-Nov-2024 10:18 PM
By First Bihar
BETTIAH: खबर बेतिया से है जहां दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला किया। इस हमले में एक की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना चनपटिया थाना क्षेत्र के माई स्थान की है जहां रविवार की देर शाम अपराधियों ने दो युवकों को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
घटना में चनपटिया के पुरैना बाजार वार्ड संख्या-6 निवासी सुजीत कुमार (20) की मौत सीएचसी में इलाज के दौरान हो गई। वही उसके चचेरे भाई साहिल कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने साहिल को जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि मृत सुजीत व घायल साहिल के पेट पर धारदार हथियार के जख्म मिले हैं। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक पुरैना बाजार के दिनेश कुमार सोनी के पुत्र हैं। वही घायल सुभाष सोनी उर्फ चंचल सोनी का पुत्र है। दोनों को घायल अवस्था में पूर्वी माई मंदिर के समीप सड़क किनारे देख राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी।
परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों को चनपटिया के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। वही घायल साहिल को एंबुलेंस की मदद से जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।
इधर, मृत सुजीत कुमार के पिता दिनेश कुमार सोनी ने बताया कि सुजीत दिल्ली में रहकर जींस की फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह छठ पूजा में घर आया था। रविवार की शाम 4:30 बजे तक वह घर पर ही था। उसके बाद कैसे उसकी हत्या हुई उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। गांव के लोगों ने दोनों को सड़क किनारे खून से लतपथ देख इसकी सूचना दी थी।
वही घायल साहिल के बड़े भाई राहुल कुमार ने बताया कि उसका भाई बेतिया में रहकर बस स्टैंड में इंचार्जी का काम करता है। रविवार को भी वह बेतिया गया था। जहां घर आने के क्रम में रास्ते में ही अज्ञात अपराधियों ने उसे धारदार हथियार से मारकर लहूलुहान कर दिया। उन्हें भी घटना की सूचना राहगिरो ने ही दी थी। दोनों के परिवार वालों ने किसी से दुश्मनी की बात नहीं बताई है। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू की।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट