धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
05-Aug-2024 10:31 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां पूर्व मुखिया जितेन्द्र सिंह की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी हैं। बताया जाता है कि मझौलिया प्रखंड के महना पंचायत के पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह को अपराधियों ने बानुछापर रेलवे गुमटी के पास गोली मारी है।
पूर्व मुखिया को एक के बाद एक छह गोली मारी गई है। स्थानीय लोगों ने पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। बताया जाता है कि पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह ठेकेदारी करते थे। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है।
इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। आक्रोशित लोगों ने पुलिस से मामले की जांच कर हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। वही इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।