ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

बेतिया में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

20-Jul-2024 08:24 PM

By First Bihar

BETTIAH: खबर बेतिया के मटियरिया थाना से आ रही हैं जहां एकड़ेवा गांव में पुलिस ने फंदे से लटकता एक विवाहिता के शव को बरामद किया है। बताते चले कि एकड़ेरवा गांव के कृष्ण नंदन राम की 24 वर्षीय पत्नी पूजा देवी शनिवार को दिन के 11:00 बजे अपने रूम की दरवाजा अंदर से कुंडी लगाकर फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली है। 


घटना को लेकर थानाध्यक्ष अंकित कुमार दास ने बताया है कि जैसे ही घटना की सूचना मिली पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए। तत्पश्चात मृतक के मायके वालों ने लड़की के ससुराल पहुंच सभी के उपस्थिति में रूम के दरवाजा तोड़कर फंदे से लटकी शव को पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। 


वही विवाहिता के परिजन दादा जवाहिर राम, मामा सुरेंद्र राम, माता रंभा देवी , चाचा सुभाष राम ये सभी लड़की के ससुराल पहुंचकर घटना की जायजा लिया । इन लोगों का कहना है कि लड़की की शादी 4 अप्रैल 2024 को हिंदू रिती रिवाज से किया था। जब से ससुराल गई थी तभी से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। लड़की अपने मर्जी से खुदकुशी नहीं की है बल्कि उसके साथ उसके ससुराल वाले जब से शादी हुआ है। तब से उसको प्रताड़ित कर रहे थे। 


अब यह लोग लड़की को अपने रास्ते से हटाने के लिए उसे मौत के घाट उतार दिया और घर छोड़ कर फरार हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतका पूजा देवी के पति बाहर कहीं मजदूरी करता है। थानाध्यक्ष अंकित कुमार दास ने बताया है कि अभी लड़की के परिजनों की तरफ से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है जैसे ही आवेदन प्राप्त होता है मामले की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी अभी फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।