धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
08-Apr-2024 10:11 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया में दबंगों की करतूत देखने को मिली है। दबंगों ने दुकान पर बैठी महिला को निवस्त्र कर दिया फिर उसकी पिटाई कर दी। घटना मझौलिया थाना इलाके की है। पीड़िता की मां ने महिला थाने में केस दर्ज कराया जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिला समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया और सभी को जेल भेज दिया।
घटना 4 अप्रैल की दोपहर की है। पीड़िता की मां ने घटना का वीडियो भी पुलिस को सौंपा है। महिला थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला की बेटी के साथ घटना हुई है। जब उनकी बेटी दुकान पर बैठी थी तब आरोपियों ने दुकान से खींचकर बाहर निकाला और उसे पहले निवस्त्र कर दिया फिर जमकर पिटाई कर दी।
पीड़िता की मां ने 9 लोगों को नामजद आरोपी बनाया। जिसमें से सात को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ढेला मियां उर्फ सरफुद्दीन, मनोज ठाकुर उर्फ कन्हैया, अकबर अंसारी , हाकिम मियां , मदीना खातुन, नजमा खातुन , नौशाद अंसारी उर्फ निरहु के रूप में हुई है। जबकि दो आरोपी असलम मियां व साहिल गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया है।
उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। प्राथमिकी में पीड़िता की मां ने बताया है कि उनकी बेटी 4 अप्रैल दोपहर 12 बजे अपने किराने की दुकान पर बैठी थी। दामाद कहीं बाहर गया हुआ था। इसी बीच नामजद आरोपी वहां पहुंचे और कहने लगे कि घर और जमीन छोड़कर तुमलोग यहां से चले जाओं।
महिला ने जब विरोध जताया तब आरोपियों ने उसे दुकान से बाहर खिंच लिया और निवस्त्र कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। देर शाम में उसके पति जब घर लौटे तो पीड़िता ने मामले की जानकारी पति को दी। जब पति ने आरोपियों से पूछताछ की तब उन्हें भी मारा पीटा गया।
मामले की जानकारी होने पर पीड़िता की मां पूर्वी चंपारण से बेटी के घर पहुंची तो उन्हें गांव के हीं एक व्यक्ति ने घटना का वीडियो दिया। वीडियो देखने के बाद उसकी मां 7 अप्रैल को महिला थाना पहुंची और घटना की जानकारी महिला थाने की पुलिस को दी। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर महिला थाना व मझौलिया थाने की टीम ने गांव में छापेमारी कर सात नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इधर मामले में फरार दो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।