ब्रेकिंग न्यूज़

धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप

बेतिया में चोरों का आतंक, एक साथ तीन दुकानों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

06-Jul-2024 08:02 PM

By First Bihar

BETTIAH: बेतिया में चोरों के आतंक से परेशान है। इस बार एक साथ तीन दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया है। वेडिंलेटर तोड़कर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये। घटना बेतिया के नरकटियागंज की है जहां नागेन्द्र चौक स्थित एक ज्वेलरी शॉप सहित 3 दुकानों में घुसकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। 


चोरों ने दुकान का वेंडिलेटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना शुक्रवार की रात की है। शनिवार को दुकान खोले जाने पर दुकानदारों को घटना की जानकारी मिली। मामले में ज्वेलरी शॉप के मालिक राजू कुमार सोनी ने शिकारपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी। आवेदन में उसने बताया कि शनिवार को दुकान खोले जाने पर दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने शो केश में लगे करीब 1 लाख का चांदी का गहना और 50 हजार के सोने के आभूषण चुरा लिया हैं। 


वही बगल के टॉफी दुकानदार पिंकू कुमार बरनवाल की दुकान से 30 हजार का सामान, वही पारचून दुकानदार मोहम्मद शमशाद आलम की दुकान से करीब 15 हजार रुपए के समान की चोरी की गई। उक्त बगल की दोनों दुकानों का भी वेंडिलेटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि चोरों ने वेंडिलेटर तोड़कर चोरी की है।घटना की जांच पड़ताल की गई है।आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। घटना में शामिल चोरों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।