ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश

बेतिया में आरकेस्ट्रा संचालक के विरुद्ध छापेमारी, नाबालिग लड़कियों से करा रहा था गलत काम

19-Nov-2021 03:25 PM

बेतिया के लौरिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लौरिया ब्लौक चौक के पास डायमंड आरकेस्ट्रा चला रहे एक आरकेस्ट्रा संचालक के विरुद्ध छापेमारी की है. पुलिस ने चौतारवा थाना क्षेत्र के परसौनी फार्म निवासीआरकेस्ट्रा संचालक रंजित शर्मा को एवं मकान मालिक लौरिया ब्लौक चौक निवासी गंगा साह को गिरफ्तार भी कर लिया है. वहीं एसडीपीओ नरकटियागंज कुंदन कुमार ने कहा कि गुप्त सुचना मिली थी की लौरिया में आरकेस्ट्रा के नाम पर नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर और पैसा का लालच दिखाकर गलत काम कराया जा रहा है.


उन्होंने बताया कि सुचना के सत्यापन करने के लिए डायमंड आरकेस्ट्रा के संचालक रंजीत शर्मा के अवास पर छापेमारी कर दो नाबालिग लड़की अंजना विश्वास एवं पुजा विश्वास दोनों पिता राजु विश्वास ग्राम इच्छापुर कोलकाता थाना नवापाडा़ को बरामद कर थाने लाया गया है. दोनों लड़कियों को चाइल्ड लाईन भेजा जाएगा। वहीं आरकेस्ट्रा संचालक रंजीत शर्मा एवं मकान मालीक गंगा साह के विरुद्ध प्राथमीकी दर्ज कर ली गयी हैं. 


बताया जा रहा है कि इस संबंध में और जगह भी छापेमारी चल रही है. छापेमारी दल में एसडीपीओ नरकटियागंज एवं इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव, साठी थाने के थाना प्रभारी उदय कुमार, एवं चाइल्ड लाईन नरकटियागंज के अरबिन्द पाण्डेय, शम्भुनाथ तिवारी, पुनम देवी, अर्चना कुमारी, चंदन कुमार, सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे.