ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बेतिया में बोले पीएम मोदी...हर भारतवासी मेरा परिवार

बेतिया में बोले पीएम मोदी...हर भारतवासी मेरा परिवार

06-Mar-2024 04:36 PM

By First Bihar

BETTIAH: बेतिया की धरती से 12 हजार 800 करोड़ की विकास योजनाओं का उपहार पीएम मोदी दिया। इस दौरान पीएम मोदी का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं आने में विलंब हुआ इसलिए आप सभी से क्षमा मांगता हूं। 


बिहार में डबल इंजन की सरकार है लगातार बिहार में विकास कार्य तेज गया है। बिहार में आए दिन विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हो रहा है। आज भी 12 हजार 800 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है। पीएम मोदी ने जंगलराज और परिवारवाद की चर्चा की। कहा कि बिहार में जंगल राज लाने वाला परिवार बिहार के युवाओं का सबसे बड़ा जिम्मेदार है। उन्होंने बिहार के लाखों नौजवानों से उनका भाग्य छिन लिया। वो तो एनडीए की सरकार है जो बिहार को जंगलराज से बचाकर इतना आगे ले जा रही है।  


जब तक बिहार में लालटेन का राज तब एक ही परिवार की गरीबी मिटी सबसे ज्यादा उन्हें ही लाभ मिला। इंडि गठबंधन के लोगों को लूटने का लाइसेंस मिलना चाहिए क्या? आज भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर रहते तो ये उनसे भी वही सवाल पूछते जो आज मोदी से पूछ रहे हैं। हर भारतवासी मेरा परिवार है। आज हर भारतवासी यह कह रहा है कि मैं हूं मोदी का परिवार। मैं अपने परिवार की गरीबी खत्म करना चाहता हूं इसलिए मोदी गरीब परिवारों को राशन और हेल्थ बीमा दे रहा है। पक्के घर, शौचालय, नल जल सहित कई सुविधाएं लोगों को दी जा रही है। मोदी अपने किसान भाईयों को ऊर्जा दाता और उर्वरक दाता बना रहा है। बंद पड़े बरौनी के खाद कारखाना को एनडीए की सरकार ने फिर से खुलवाया जो आज काम कर रहा है लोगों को रोजगार मिल रहा है।