Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब
05-Nov-2024 07:44 PM
By First Bihar
PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बड़ी बेटी पाटलिपुत्र सांसद मीसा भारती के साथ दुल्हिनबाजार के उलार गांव पहुंचे थे। जहां ओलार्क सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने छठ का भी जायजा लिया। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीजेपी के पूर्व सांसद आरके सिंह का पैर छूने के सवाल पर लालू ने कहा कि यह नीतीश की पुरानी आदत है।
जैसे ही लालू का काफिला ओलार्क सूर्य मंदिर पहुंचा लोगों की भीड़ लग गयी। लालू के समर्थक अपने नेता की एक झलक पाने को बेताब दिखे। फिर धीरे-धीरे यह बात फैल गई कि सूर्य मंदिर में लालू जी आए हैं। फिर क्या था लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग लालू के स्वागत के लिए फूल माला लेकर पहुंच गये।
वही ओलार्क सूर्य मंदिर के महंथ अवध बिहारी दास ने अंग वस्त्र और माला पहनाकर लालू यादव को सम्मानित किया। जिसके बाद सांसद बिटिया के साथ लालू यादव ने मंदिर परिसर और तालाब में छठ घाट की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर लालू यादव ने बिहारवासियों को लोक आस्था के महापर्व छठ की बधाई और शुभकामनाएं दी।