लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
15-May-2021 04:23 PM
DESK : बेटी के रिलेशनशिप से नाराज होकर पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. इससे भी दर्दनाक बात यह थी कि हत्यारे पिता ने प्रेमी के पिता के सामने उसके बेटे की हत्या की और वह कुछ कर भी नहीं सका. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्यारे की तलाश में जुट गई.
घटना उत्तर प्रदेश के कानपूर के घाटमपुर इलाके की बताई जा रही है. विरहानपुर गांव में रहने वाली एक लड़कीमोहल्ले के एक लड़के सेप्यार करती थी. उनके इस प्रेम प्रसंग के बारे में पूरे गांव को पता था. लड़की के पिता शिवहरे को इसकी भनक लगी तो उसने अपनी बेटी को रोकने की कोशिश की लेकिन दोनों प्रेमियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा. सुबह लड़कीघर में अकेले थी तभी लड़का उससे मिलने पहुंच गया लेकिन इसकी सूचना किसी तरह लड़की के घरवालों को हो गई.
लड़की का पिता अपने भाइयों के साथ घर में घुस गया, फिर उसने दोनों को मारना शुरू कर दिया. लड़केकी चीख सुनकर उसका पिता दौड़कर आया, लेकिन लड़की के घरवालों ने अंदर से दरवाजा बन्द कर रखा था. आखिर लड़के के पिता के सामने ही लड़की और उसके प्रेमी को लड़की के घरवालों ने मौत के घाट उतार दिया. दोनों की हत्या करने के बाद हत्यारा पिता शिवहरे अपने भाइयों के साथ मौके से फरार हो गया.
एक साथ दो हत्याओं की सूचना पर पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों का कहना है दोनों प्रेमियोंकी हत्या हुई है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है. दोनों में प्रेम संबंध थे. आरोपियों की तलाश की जा रही है.