ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / बेटी के लिए सजा था मंडप, पिता ने 22 साल की लड़की...

बेटी के लिए सजा था मंडप, पिता ने 22 साल की लड़की से खुद रचा ली तीसरी शादी

21-Apr-2022 04:14 PM

JHARKHAND : घर में बेटी की बारात आने वाली थी। शादी की सभी तैयारियां भी पूरी हो चुकी थी लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई आवाक रह गया। बेटी की शादी से ठीक एक दिन पहले पिता का इश्क जग जाहिर हो गया। मामला जब गांव के लोगों तक पहुंचा, समाज के लोगों के दबाव के कारण जो मंडप बेटी की शादी के लिए तैयार किया गया था उसमें पिता की शादी हुई। 


दरअसल, यह अजीबो-गरीब मामला झारखंड के गढ़वा जिले में डंडई थाना क्षेत्र में सामने आया है। लवाही कला गांव निवासी 56 वर्षीय शिव प्रसाद वैद्य को अपनी ही एक छात्रा से प्रेम हो गया था। चार बच्चों का पिताशिव प्रसाद गांव की ही एक लड़की को ट्यूशन पढाने जाता था। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए और प्यार परवान चढ़ने लगा।


इसी बीच लड़की अचानक घर से लापता हो गई। लड़की के पिता ने थाने में केस दर्ज करते हुए शिव प्रसाद को आरोपी बनाया था। लेकिन तब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। तीन साल से लड़की लापता थी लेकिन बीते सोमवार को लड़की के घर वालों को जानकारी मिली कि शिव प्रसाद ने उनकी लड़की को छत्तीसगढ़ के एक गांव में रखा है। परिवार के लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। जब पुलिस ने शिव प्रसाद से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच कबूल कर लिया।


शिव प्रसाद ने बताया कि लड़की से उसका एक बच्चा भी है। जिसके बाद लड़की को छत्तीसगढ़ से गढ़वा लाया गया। विधिवत बारात निकाली गई और गांव के सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में दोनों की शादी संपन्न कराई गई। शिव प्रसाद की पहले दो शादियां हो चुकी हैं और उसके चार बच्चे भी हैं।