ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

रोहिणी के बाद अब तेजप्रताप यादव भी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, पार्टी ने इस सीट ने बनाया अपना कैंडिडेट

22-Apr-2024 03:47 PM

By First Bihar

DESK: लालू परिवार के लिए एक और अच्छी खबर है। अब राजद सुप्रीमों लालू यादव के दमाद तेजप्रताप यादव को लोकसभा का टिकट दिया गया है। इसके बाद अब लालू फैमिली में खुशी का माहौल है। लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने अब तक 45 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर चुकी है, जिसमें से पांच प्रत्याशी खुद यादव परिवार से हैं।


दरअसल, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के दामाद तेजप्रताप यादव को समाजवादी पार्टी ने टिकट दिया है। तेजप्रताप यादव यूपी के कन्नौज सीट से ताल ठोकेंगे। समाजवादी पार्टी ने आज एक और लिस्ट जारी किया, जिसमें तेजप्रताप यादव का भी नाम शामिल हैं। कन्नौज सीट को लेकर बहुत दिनों से समाजवादी पार्टी में असमंजस की स्थिति थी और कहा जा रहा था कि यहां से अखिलेश खुद चुनाव मैदान में उतर सकते थे लेकिन अब पार्टी ने यहां से तेजप्रताप यादव को अपना कैंडिडेट बनाया है। 


अखिलेश यादव ने अब अपने भतीजे को अपनी पुरानी सीट से ताल ठोकने के लिए चुनावी अखाड़े में उतार दिया है। सपा द्वारा जारी की गई लिस्ट के मुताबिक बलिया से सनातन पाण्डेय को उम्मीदवार बनाया गया है, जो नीरज शेखर के खिलाफ चुनावी मैदान में होंगे। हालांकि, तेज प्रताप यादव मैनपुरी से सांसद रह चुके हैं। 


आपको बताते चलें कि, 2014 में मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी सीट छोड़ दी थी वहीं उपचुनाव में सपा ने तेजप्रताप यादव को मैदान में उतारा था। उसके बाद उन्होंने मैनपुरी सीट छोड़ दी थी, जिस पर हुए उपचुनाव में सपा ने तेज प्रताप को मैदान में उतार दिया था और वो पहली बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर ससंद पहुंचे थे। तेज प्रताप यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू यादव के दामाद हैं।