ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / बेटी कात्यायनी का पहचान पत्र बनाने में जुटे तेजस्वी, अब एक बार फिर...

बेटी कात्यायनी का पहचान पत्र बनाने में जुटे तेजस्वी, अब एक बार फिर पहुंचे पासपोर्ट ऑफिस

15-Jun-2023 01:22 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राजधानी पटना स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पहुंचे हैं। तेजस्वी यादव यहां अपनी बेटी कात्यायनी का पासपोर्ट से जुड़े दस्तावेज बनवाने मोर्या लोक पहुंचे हैं।


दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पिछले दिनों अपने बेटे के पासपोर्ट से जुड़े दस्तावेज बनाने को लेकर आशियाना स्थित पासपोर्ट कार्यालय पहुंचे थे उसके बाद अब आज मोर्या लोक पहुंचे हैं। इस बार तेजस्वी यादव अकेले मोर्या लोक पहुंचे हैं। वहां उन्होंने बेटी के पासपोर्ट बनवाने की सभी प्रक्रिया पूरी की। तेजस्वी ने बताया कि बच्ची का पहचान पत्र के साथ पासपोर्ट के लिए आवेदन करना था। साथ ही, अभी जन्म प्रमाण पत्र इत्यादि की प्रक्रिया पूरी करनी है। 


मालूम हो कि, इससे पहले पिछले गुरुवार को तेजस्वी यादव अपनी पत्नी के राजश्री  और पुत्री कात्यायनी को लेकर पासपोर्ट कार्यालय पहुंचे थे । यहां वे लगभग घंटेभर रहे। कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद तेजस्वी जब पासपोर्ट कार्यालय से निकले तो उन्होंने मीडिया से कहा कि बेटी का पहचान पत्र बनवाना है, इसलिए पासपोर्ट कार्यालय आया था। इसके बाद अब वापस वो आज पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे हैं।


आपको बताते चलें कि, तेजस्वी यादव की पुत्री का जन्म इसी वर्ष चैत्र नवरात्र के दौरान हुआ था और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पोती का नाम कात्यायनी रखा है।  दिसंबर, 2021 में तेजस्वी और राजश्री की शादी हुई थी। यह शादी दिल्ली में अचानक की गई थी। दोनों एक-दूसरे को पहले से अच्छी तरह जानते थे।