ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बेटी हो तो रोहिणी जैसी, लालू की शेरनी की तारीफ़ करते नहीं थके...

बेटी हो तो रोहिणी जैसी, लालू की शेरनी की तारीफ़ करते नहीं थके निशिकांत दुबे और गिरिराज

06-Dec-2022 01:51 PM

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य एक ऐसी शख्सियत बन चुकी हैं, जिनकी तारीफ़ करते लोग थक नहीं रहे। ख़ास बात तो ये है कि अब ऐसे लोग भी रोहिणी के फैन हो गए हैं जो पहले उनका सियासी विरोध किया करते थे। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ-साथ अब पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की बहु रोहिणी आचार्य ने भी रोहिणी के हिम्मत को सराहा है। 




निशिकांत दुबे ने रोहिणी की तारीफ़ करते हुए कहा है कि मुझे भगवान ने बेटी नहीं दी। आज रोहिणी आचार्य को देखकर सचमुच भगवान से लड़ने का दिल कर रहा है। मेरी नानी हमेशा कहती थी, बेटा से बेटी भली जो कुलवंती हो। वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कहते हैं कि “बेटी हो तो रोहणी आचार्य जैसी” गर्व है आप पर…आप उदाहरण होंगी आने वाले पीढ़ियों के लिए। इसके अलावा दीपा मांझी ने तो प्राण ले लिया है कि वे अब कभी भी रोहिणी पर कोई टिपण्णी नहीं करेंगी। उन्होंने कहा है, बहन रोहिणी आज मैं प्रण लेतीं हूं कि तुम्हारे उपर कभी कोई टिप्पणी नहीं करूंगी। आज तुमने भारतीय बेटियों का सर गर्व से उंचा किया है। वह इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। मैं बस इतना ही कहूंगी जल्द स्वस्थ हो जाओ वीर सूरमा अस्पताल के बेड पर अच्छे नहीं लगतें।




आपको बता दें, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट कल सिंगापूर मे हुआ था। इसके बाद लालू यादव को ऑपरेशन थिएटर से ICU मे शिफ्ट किया गया था। हालांकि कल ही लालू यादव को होश आ गया था और वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। आपको बता दें, लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी डोनेट किया है। अब लालू यादव और रोहिणी दोनों ही ठीक हैं। लालू के ऑपरेशन के दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ-साथ परिवार के कई अन्य सदस्य सिंगापुर के अस्पताल में मौजूद थे।